Maharajganj Times

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, नेतृत्व का मतलब सेवा है शासन नहीं : पंकज चौधरी

International
Sunday, 14 Dec, 2025
0
293

 

एमटीब्यूरो लखनऊ :- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, उससे वे गदगद, उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से स्वागत किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के साथ भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु है और ऐसे प्रदेश की कमान मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां किसी सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़े दायित्व मिलते हैं। भाजपा में न परिवारवाद चलता है, न जातिवाद और न ही किसी खास वर्ग का वर्चस्व है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे पार्षद से लेकर सात बार सांसद बने और हमेशा महाराजगंज व भाजपा के प्रति निष्ठावान रहे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मतलब आदेश देना नहीं, बल्कि बड़प्पन के साथ सबकी बात सुनना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिली है। साथ ही कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया को बूथ स्तर पर पूरा कराने की अपील की।

<